पुवायां: शराब के नशे में युवक ने महिला को पीटा, बचाने आए पति के साथ भी की मारपीट
शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के ग्राम महासिर में शराब के नशे में एक युवक द्वारा महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही पप्पू नाम का युवक गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने महिला को लाठी-डंडों से पीट दिया।बताया जा रहा है कि महिला को बचाने पहुंचे उसके पति के साथ मारपीट की गई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।