खरसिया: किरोड़ीमल नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, पार्षद प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में निकाली गई भव्य रैली
किरोड़ीमल नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 06 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ललित नंद कुमार यादव के समर्थन में भव्य रैली निकाली गई। रैली में छाया विधायक महेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मतदाता शामिल हुए।