गाजीपुर एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि नोनहरा थाना क्षेत्र के एक होटल व रेस्टोरेंट मे छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के अंदर बने कमरों की तलाशी ली, जो छोटे-छोटे केबिन की तरह बनाए गए थे व पर्दों से ढके हुए थे।जांच के दौरान कमरों में बिस्तर अस्त-व्यस्त मिले और मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया।पुलिस ने होटल के प्रबंधक और कर्मचारियों से पूछताछ की।