मांट: देवरहा बाबा का 36वां पुण्य स्मृति महोत्सव परंपरागत तरीके से हुआ शुरू
Mat, Mathura | Jul 10, 2026 मांट स्थित देवरहा बाबा समाधि स्थल पर ब्रह्मर्षि योगी सम्राट देवरहा बाबा का त्रिदिवसीय 36वां पुण्य स्मृति महोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से शुरू हुआ। महोत्सव का शुभारंभ आश्रम के अध्यक्ष योगीराज देवदास महाराज (बड़े सरकार) ने बाबा की प्रतिमा और समाधि का पुष्पार्चन करके किया।