इंदरगढ़: सेवड़ा रोड: बुलेट की मांग के लिए पति और ससुराल वालों ने किया मारपीट, पीड़िता ने दर्ज कराया मामला
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र सेवड़ा रोड से नव विवाहित महिला को शादी की 1 महीने बाद ही बुलेट की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। एक विवाहिता न अपने पति, सास और ससुर पर बुलेट मोटरसाइकिल तथा सोने की चेन की मांग एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला मामला दर्ज कराया है थाना प्रभारी ने बताया कि पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दि है