सत्तर कटैया: पटोरी की एक महिला अनीता देवी की माली के पास सड़क दुर्घटना में मौत, लाश आने पर परिवार में छाया मातमी सन्नाटा
पटोरी गांव की एक महिला अनीता देवी(37 वर्ष)की माली के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार की सुबह हुये इस घटना के बाद लाश के पटोरी पहुंचने पर घर में मातमी सन्नाटा छा गया। बताया जाता है कि रविवार की शाम टेम्पो से अन्य लोगों के साथ मुंगेर घाट गंगाजल लेने गया था। लौटते वक्त एक अन्य टेम्पो से ठोकर लगने के कारण उसकी मौत हो गई। बिहरा पुलिस छानबीन में जुट गई है।