अशोकनगर जिले में किसानों को नकली डीएपी खाद से बचाने के लिए शुक्रवार शाम 6 बजे कलेक्टर ने महत्वपूर्ण अपील जारी की है। उन्होंने कहा है कि किसान नकली डीएपी खरीदने के बजाय प्रमाणित और असली एनपीके उर्वरक का उपयोग करें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यदि किसी किसान ने नकली खाद खरीदी है, तो वह इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।