डीग: डीग में 12 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मानसिक-शारीरिक बीमारियों की होगी जांच
Deeg, Bharatpur | Mar 11, 2026 भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा गुरुवार 12 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।