गया टाउन सीडी ब्लॉक: भीषण गर्मी में बिजली कटौती पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर का सख्त निर्देश, निर्बाध रूप से हो बिजली की आपूर्ति
गयाजी ज़िलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बिजली विभाग के तमाम पदाधिकारी के साथ आज शुक्रवार को विशेष बैठक आयोजित की,बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी में कहीं भी बिजली ट्रिप नहीं हो, बिजली कटे नहीं, सुचारू रूप से निर्वाध रूप से बिजली आपूर्ति हो। इसकी जानकारी आज दिनांक 22 मई शुक्रवार की दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।