ग्वालियर गिर्द: प्रताड़ित होकर तिलकसिंह ने की आत्महत्या, 3 आरोपी नामजद
शहर की विश्वविद्यालय पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिली तिलक सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में 3 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। AG ऑफिस महलगांव के पास 9 जुलाई को तिलक सिंह ने रेल से कटकर आत्महत्या कर ली थी।पता चला है कि तिलकसिंह को जितेंद्र शर्मा,गजेंद्र पुरोहित और लक्षमी नारायण नाम के लंब अरसे से प्रताड़ित कर रहे थे।