दमोह: भारतीय लोक प्रशासन संस्थान ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में से सिर्फ दमोह जिले को सर्वे के लिए चुना, कलेक्टर ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Feb 28, 2024 कलेक्टर मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की गठित टीम के साथ कलेक्टर चैम्बर में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य बदलते दमोह पर सर्वे करना हैं। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व चीफ सेकेट्री मणीपुर के के सेठी ने बताया सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के जिलों में से दमोह जिले को सर्वे हेतु भारतीय लोक प्रशासन संस्थान ने चुना हैं।