अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों के निस्तारण पर एसपी ने दिए सख्त निर्देश
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने शुक्रवार देर रात पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। गोष्ठी में बीएनएस, महिला अपराध, एससी-एसटी एक्ट, लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों, टॉप-10 अपराधियों एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध समाधान तथा गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मिशन शक्ति, साइबर अपराध रोकथाम एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया।
बैठक में आगामी मुहर्रम पर्व की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विश�