विदिशा नगर: सांची मार्ग स्थित SST पॉइंट पर 3 व्यापारियों से 39 किलोग्राम चांदी, 31 तोला सोने के जेवर व नगदी को जांच के लिए किया जब्त
सिविल लाईन थाना के सांची रोड पर SST पॉइंट पर शुक्रवार देर रात सलामतपुर से हाट बाजार कर लौट रहे 3 व्यापारियों के पास 39 किलोग्राम चांदी, 31 तोला सोने के जेवर और करीब एक लाख की नगदी मिली। आयकर विभाग ने जांच के लिए सामग्री जब्त कर ली, तो व्यापारियों ने विरोध करते हुए विदिशा बंद की धमकी दी।