टापरी: किन्नौर का पागल नाला फिर हुआ पागल, गिरा मलवा, सड़क मार्ग पर बना दलदल, बना हुआ खतरा
Tapri, Kinnaur | Jul 1, 2025 ज़िला किन्नौर के पागल नाला में एक बार फिर मंगलवार सुबह 9 बजे के आसपास मलवा NH-5 पर गिरने से सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हुआ है। ऐसे में मौके पर वाहनों को सफर करना खतरे से खाली नहीं है। ज़िला प्रशासन ने जबतक सड़क से प्रशासन दलदल को नहीं हटा लेता तबतक वाहन चालको को सफर न करने का आग्रह किया है। ताकि दलदल में फंसने से वाहनों को क्षति न पहुँचे।