बड़हिया: पाली पंचायत में आपदा प्लेटफार्म हुआ अतिक्रमण मुक्त, बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेगा लाभ
बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में ग्रामीणों के उपयोग के लिए पाली पंचायत के आपदा प्लेटफार्म को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त किया गया है.सोमवार अपराह्न 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार पाली पंचायत सरकार भवन के समीप स्थित प्लेटफार्म का लंबे समय से अतिक्रमण की वजह से उपयोग प्रभावित हो रहा था. कुछ लोगों द्वारा झोपड़ी बनाकर एवं मवेशी बांधकर इसका अतिक्रमण किया गया था.