कोंडागांव: NH-30 सोनू ढाबा के सामने ट्रक के केबिन में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, फरसगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
फरसगांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 30 सोनू ढाबा में सामने खड़े ट्रक क्रमांक CG17KU8581 के केबिन के अंदर ट्रक चालक मोतीराम साहू (55 वर्ष),निवासी भटगांव जिला धमतरी की संदिग्ध मौत हो गई।सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक के केबिन के अंदर ही उसकी मौत हो चुकी थी।गुरूवार को पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर रही है।