मुशहरी: पंडित सहदेव झा स्मृति मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्षने मुजफ्फरपुर में प्रतिमा लगाने और स्टेशन का नाम करने की मांग की
शनिवार को मुजफ्फरपुर के पड़ाव पोखर स्थित पंडित सहदेव झा स्मृति मंच के प्रधान कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बिहार विभूति एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान 12 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर बृहद कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई। साथ ही मुजफ्फरपुर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने और हरका मनसाही