बारुन: EO विमल कुमार हत्याकांड: चालक का कबूलनामा या दबाव में बयान? पत्नी के आरोपों से उलझी जांच
रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपी चालक मिथिलेश कुमार और उसकी पत्नी के विरोधाभासी बयानों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की गुत्थी को और उलझा दिया है।