लैलूंगा: रायगढ़ जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच
रायगढ़ जिले के विभिन्न सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। हाई रिस्क मामलों की निःशुल्क सोनोग्राफी कर परामर्श दिया गया तथा सुरक्षित मातृत्व पर जोर दिया गया।