खरीक: खरीक में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक की मौत
खरीक थाना क्षेत्र के अठगामा गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अठगामा निवासी संतोष शर्मा के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अंकित पानी लाने के लिए नवादा जा रहा था। इसी दौरान घर के समीप एक ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में को