सिरदला: महुआ का पेड़ काटने के दौरान टूटा बिजली का तार, करंट लगने से गाय की मौत; छह लोगों पर आरोप, थाने में किया गया आवेदन
सिरदला प्रखंड क्षेत्र के परसा गांव में रविवार शाम करीब 5:30 बजे महुआ का पेड़ काटने के दौरान हुए हादसे में करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र लालू यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के ही छह लोग पेड़ काट रहे थे। उन्होंने पहले बिजली आपूर्ति बंद कर सुरक्षित तरीके से पेड़ काटने की बात कही थी,