डुमरांव: उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए डुमरांव एसडीपीओ सम्मानित, डीआईजी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान
Dumraon, Buxar | Apr 11, 2026 शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश ने डुमरांव के एसडीपीओ पोलस्त कुमार को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया है। डीआईजी कार्यालय के ज्ञापांक संख्या 1464 के तहत उन्हें शनिवार की सुबह 11 बजे प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए दिया गया।