कोडरमा: जिला प्रशासन और NIELIT रांची के बीच समझौता, युवाओं को सूचना प्रौद्योगिकी में रोजगार के अवसर मिलेंगे
कोडरमा जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT), रांची के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है।