फतेहपुर: पेयजल स्कीम स्थाना की राइजिंग लाइन की मरम्मत के कारण 7 जुलाई तक पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित, सहायक अभियंता ने दी जानकारी
जलशक्ति बिभाग उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ती स्थाना पेयजल स्कीम की राइनिंग मुख्य लाइन की मुरम्मत के चलते सात जुलाई तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेंगी. इसी बिषय पर शनिवार दोपहर बाद करीब एक बजे जानकारी देते हुए SDO मिस्टर अभिलाश ने बताया उक्त लाइन की मुरम्मत के चलते 5 जुलाई से सात जुलाई तक स्थाना, जागीर, मच्छोट तनुणा, छब्बड़, जमलूही की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेंगी.