जैसीनगर: सागोनी पुरैना आगजनी मामले में राजस्व टीम का निरीक्षण, 80% फसल जलकर खाक
जैसीनगर तहसील के ग्राम सागोनी पुरैना में शुक्रवार दोपहर 1 बजे कटी रखी गेहूं की फसल में आग लगने के मामले में राजस्व टीम ने शनिवार दोपहर 12:00 मौके पर पहुंचकर जांच की। पटवारी खुशबू पटेल ने निरीक्षण में पाया कि किसान हरनाम सिंह की करीब 6 एकड़ फसल में से लगभग 80 प्रतिशत फसल जलकर नष्ट हो गई। मामले में पंचनामा कार्रवाई की गई है।