गंगधार: बामनदेवरिया के 152 बच्चे पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर, 7 साल बाद भी नहीं जागा प्रशासन
बामनदेवरिया में 152 बच्चे पेड़ के नीचे और खुले में बैठकर पढ़ने को मजबूर है, बच्चे पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन उनके बैठने के लिए भवन की व्यवस्था नही है। यहां स्कूल का भवन भी है लेकिन साल 2017 में उसको पीडब्ल्यूडी द्वारा असुरक्षित मानते हुए कंडम घोषित कर दिया था, तब तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भी इस भवन मे बच्चों को नही बिठाए जाने संबंधित आदेश जारी किए थे