खुरई: शासकीय ज़मीन निजी कंपनी को बेचने के विरोध में कांग्रेस का अम्बेडकर चौराहे पर धरना
Khurai, Sagar | Jan 30, 2025 गुरुवार दोपहर 12 बजे से कांग्रेस ने अंबेडकर चौराहे पर खुरई की शास जमीनों को निजी कंपनी को बेचने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जो शाम 5 बजे तक चला। कांग्रेस नेता अंशुल सिंह परिहार ने बताया कि खुरई की शास जमीन निजी कंपनी को कलेक्टर रेट पर बेची जा रही है जो बाद में कंपनी द्वारा बाजार रेट पर बेची जा रही है। इस मामले में न्यायालय में याचिका लगाएंगे