खुरई: स्टेशन के पास नए बस स्टैंड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, ठंड या भूख से मौत की जताई जा रही आशंका
Khurai, Sagar | Jan 28, 2025 मंगलवार शाम लगभग 5 बजे स्टेशन के पास नए बस स्टैंड पर एक अज्ञात व्यक्ति का मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस ने आसपास पूछताछ कर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली,अधिक ठंड या भूख से मौत की आशंका, कई दिनों से मृतक को देखा जा रहा था इसी क्षेत्र में। पुलिस ने शिनाख्त होने तक शव को रखवाया अस्पताल की मर्चुरी में।