खुरई: जगतगुरू शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का 2 फरवरी को खुरई आगमन, सर्व ब्राह्मण समाज ने दी जानकारी
Khurai, Sagar | Jan 28, 2025 मंगलवार शाम 6 बजे उत्सव पैलेस में प्रेसवार्ता कर सर्व ब्राह्मण समाज ने खुरई में जगतगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती के आगमन को लेकर जानकारी दी। बताया कि 2 फरवरी को एक शोभायात्रा निकाली जाएगी जो किला परिसर में धर्मसभा परिवर्तित होगी इसके बाद शंकराचार्य धर्मसभा को संबोधित करेंगे, सभी से अपील की है कि इस अवसर को उत्सव की तरह मनाएं, अपने घरों को सजाकर दीप जलाएं।