खुरई: बीना रोड पर निर्तला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत, 3 नाबालिग बच्चों से पिता का साया उठा, पुलिस जांच कर रही है
Khurai, Sagar | Jan 29, 2025 बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे बीना रोड पर निर्तला गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत हो गई। मृतक खुरई के सहोद्रा बाई राय वार्ड निवासी 50 वर्षीय दयाचंद अहिरवार बताया जा रहा है। मृतक कबाड़े का काम करता था। उसकी मौत से उसके 3 नाबालिग बच्चों से पिता का साया उठ गया। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है