अनूपपुर: जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां जिले भर से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं,अधिकारियों ने संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया।