श्योपुर। ढोढर थाना परिसर में मंगलवार शाम 04 बजे आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने के लिए समुदाय के बीच समन्वय स्थापित करना था।