इस बार विजय सालगांवकर क्या करेगा? 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का दिलचस्प ट्रेलर आ गया है और इसकी शुरुआत इसी एक सवाल से होती है। मीरा देशमुख यह सवाल मुराद अली से पूछती है। जवाब मिलता है- विजय क्या करेगा, क्या नहीं करेगा, ये या तो विजय जानता है, या फिर अल्लाह! लेकिन क्या विजय के लिए इस बार बचना फिर से आसान हो पाएगा, क्योंकि वह परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। जबकि बदले की चाह रखने वाली मीरा के साथ इस बार क्राइम ब्रांच का नया SP है, यह किरदार जयदीप अहलावत निभा रहे हैं और कहना होगा कि करीब 3 मिनट के ट्रेलर में वह छा गए हैं।
अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर थ्रिलर फिल्म की दिलचस्प झलक है। इसमें अजय देवगन जहां एक बार फिर विजय सलगांवकर के रोल में वापसी कर रहे हैं, तब्बू भी मीरा देशमुख के रोल में अपने बेटे की हत्या का बदला लेने लौट आई है। जयदीप अहलावत की फिल्म फ्रेंचाइज में नई एंट्री हुई है।
Korba, Korba | Sep 9, 2026