कालपी: कालपी में सड़क निर्माण के चलते तहसील और स्टेशन मार्ग को डायवर्ट करने की व्यवस्था की गई
Kalpi, Jalaun | Apr 8, 2026 कालपी नगर पालिका परिषद कालपी द्वारा 15वें वित्त आयोग योजना के तहत रामगंज व गणेशगंज में हनुमान मंदिर से अंडरपास होते हुए अहमद हुसैन के मकान तक सीसी रोड निर्माण कराया जा रहा है, निर्माण कार्य के चलते स्टेट बैंक के पास हनुमान मंदिर से तहसील जाने वाला मार्ग 9 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा, यह जानकारी बुधवार दोपहर 3 बजे प्राप्त हुई हैं।