हुज़ूर: एसटीएफ ने मुबारकपुर से ₹50 लाख की नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की
Huzur, Bhopal | May 31, 2026 भोपाल में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने मुबारकपुर एयरपोर्ट रोड क्षेत्र से करीब 50लाख रुपए कीमत की नशीली कफ सिरप बरामद की है।कार्रवाई 30 और 31 मई की दरमियानी रात की गई है। यह करवाई दो दिन पहले गांधीनगर से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर की गई है।