नामकुम: रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी से युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Namkum, Ranchi | May 29, 2026 रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी से शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक युवती का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। फिलहाल मृतक युवती का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज युवती की पहचान में जुटी हुई है।