अतर्रा: बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौली टीका मऊ गांव में अन्ना गाय के हमले से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल
Atarra, Banda | May 18, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौली टीका मऊ गांव में अन्ना गाय के हमले से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी चुंना प्रसाद पुत्र बद्दी प्रसाद अपने घर के बाहर आंगन के पास खटिया डालकर लेटे था। इसी दौरान वहां पहुंचे एक अन्ना मवेशी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।