बालेसर क्षेत्र के मोकमगढ धीरपुरा के श्री आईनाथ इंग्लिश एकेडमी में चल रही 70 वी राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लीग का चरण पूरा हो चुका है। आज गुरूवार से सुपर लीग प्रतियोगिता का शुभारम्भ होगा ।
प्रतियोगिता संयोजक गोपाल सिंह भाटी व शारिरिक शिक्षक करण सिंह ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गये मुकाबले लीग का चरण का पुरा हो गया। अब सुपर लीग आज से शुरू होगी। उन्होने बताया कि बालक वर्ग मे 16 टीमे व बालिका वर्ग 16 टीमे अब सुपर लीग मैैच खेलेगी।