बैराड़: बैराड़ नगर में नगर परिषद, राजस्व व पुलिस के संयुक्त दल ने सड़क से हटाया अस्थाई अतिक्रमण
बैराड़ नगर में रविवार दोपहर 2:30 बजे नगर परिषद,राजस्व सहित पुलिस प्रशासन के संयुक्त दल ने रोड किनारे से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है साथ ही प्रशासनिक अमले में धोरिया रोड,बरोद रोड़ सहित बस स्टैंड से भी अतिक्रमण हटाया है। बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के मुख्य बाजार में रोड पर लगने बाले ठेलों को शिफ्ट किया है।