नदबई: बैलारा चौराहे के पास ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल
नदबई के बैलारा चौराहे के पास सोमवार को ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भरतपुर रेफर कर दिया गया।