सोहागपुर: जन भागीदारी अभियान के तहत पिपल टोला में जनसुनवाई आयोजित
शहडोल शनिवार को लगभग 4:30 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि पीएम जन मन एवं धरती आवा जनजातीय उत्कृष्ट अभियान के तहत चिन्हित ग्राम पंचायतो में कलेक्टर के निर्देश पर जन भागीदारी अभियान संचालित किया जा रहा है,अभियान का उद्देश्य पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को केंद्र एवं राज्य शासन की जन हितकारी योजनाओं की जानकारी देना है।