हरदोई: नवंबर यातायात माह के जागरूकता अभियान 'जान है, जहान है' थीम के साथ बच्चों को दिए गए सड़क सुरक्षा के टिप्स
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2025 शासन के निर्देशपर पुलिस विभाग द्वारा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक पूरे माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जिलेभर के गली-नुक्कड़ों, स्कूल-कॉलेजों, बस स्टैंडों और प्रमुख चौराहों पर जागरूकता अभियान लगातार जारी है। आम जनमानस को ट्रैफिक नियमों के प्रति सजग करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।