मुरादाबाद: कुंदरकी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार, एसपी देहात ने दी पूरी जानकारी
कुंदरकी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं दूसरे आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गया। कार्रवाई के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। आरोपी गोकशी के मामले में वांछित था।