मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में महिला को पुलिस कर्मी द्वारा थर्ड डिग्री देने मामले में कार्रवाई को लेकर, एसपी सिटी ने जानकारी
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि, पीड़ित की तहरीर के आधार पर, थाना पाकबड़ा मे तत्काल तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपी विकास यूपी पुलिस मे सिपाही के पद पर उन्नाव में तैनात है, वह अवकाश लेकर घर आया हुआ था, उसके पिता सत्य प्रकाश पीएसी में तैनात है, घटना के बाद से आरोपी विकास फरार उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को गठित कर दिया गया है।