मुरादाबाद: पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर कलेक्ट्रेट में डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर पीएम के नाम डीएम को दिया ज्ञापन
पश्चिम बंगाल में आईजी कर मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में इन दोनों देश भर में डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भी शनिवार को अपने अस्पताल एवं क्लीनिक की ओपीडी बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया है। कलेक्ट्रेट में पहुंचकर पीएम के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।