मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों को चलते, चम्मच फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पहुंच कर पाया काबू
कटघर थाना क्षेत्र स्थित चम्मच फैक्ट्री में शुक्रवार शाम शार्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल वाहन लेकर पहुंची, लेकिन फैक्ट्री का रास्ता सकरा होने के कारण, बहुत मुश्किल से एक गाड़ी वहां तक जा सकी। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है।