मुरादाबाद: मैनाठेर थाना क्षेत्र के चंदौसी कट के पास, संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, प्रथमा बैंक के रिटायर मैनेजर शव
थाना मैनाठेर इलाके के चंदौसी कट के पास,मझोला थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रथमा बैंक के मैनेजर (सेवानिवृत्त) का संदिग्ध हालत में शव बरामद किया है। उनके सिर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं परिजनों ने हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया है।