डिंडौरी: शाहपुर पुलिस ने राम्हेपुर गांव में पशु तस्करी करते हुए पांच तस्करों को किया गिरफ्तार
डिंडौरी जिले की शाहपुर पुलिस ने राम्हेपुर गांव में आयसर ट्रक से 12 नग पशु तस्करी कर रहे पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे मामला दर्ज किया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक पशु तस्कर 12 नग भैंस पड़ा को आयसर ट्रक और कार के सहारे जबलपुर ले जा रहे थे शाहपुर पुलिस ने पांच पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है ।