घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय में 183 आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच बंडी एवं शाल का वितरण
Ghaghra, Gumla | Jun 2, 2026 घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर 183 आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच सेविका बंडी एवं शाल का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए निर्धारित विशेष ड्रेस कोड योजना के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेविकाओं को एक समान पहचान प्रदान करना तथा उनके कार्यों के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन देना था।