आज़मगढ़: छतवारा बाज़ार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, मंडलीय जिला चिकित्सालय में इलाज जारी
आजमगढ़ शहर में ड्यूटी से स्कूटी से वापस घर जाते समय सिधारी थाना अंतर्गत छतवारा बाजार के पास एक व्यक्ति को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उन्हें काफी चोटे आई हैं। घायल का इलाज़ मंडलीय जिला चिकित्सालय में चल रहा है।बता दें कि थाना सिधारी क्षेत्र के जमालपुर गाँव निवासी हरेराम यादव आजमगढ़ शहर में स्थित एक निजी संस्थान में नौकरी करते हैं।